देश की खबरें | जनप्रतिनिधियों को गरीबों की मदद करने पर केंद्रित करना चाहिए: मीरा कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने मंगलवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि संविधान का अक्षरश: पालन हो और गरीबों की मदद हो।

नयी दिल्ली, छह जून लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने मंगलवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि संविधान का अक्षरश: पालन हो और गरीबों की मदद हो।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मुंबई में 15-17 जून को होने वाली ‘नेशनल लेजिसलेटर्स कॉन्फ्रेंस’ नेताओं के लिए एक मंच प्रदान करेगी, जहां वे दलगत भावना से ऊपर उठकर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

इस सम्मेलन में 2,000 से अधिक विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।

मीरा कुमार ने इस सम्मेलन से पहले यहां कहा, ‘‘यह एक अनोखी पहल है, जहां जन प्रतिनिधियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा।’’

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर बनाई जाने वाली नीतियों की तुलना की जा सकेगी।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस सम्मेलन में जन प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना