देश की खबरें | जनता 2024 के चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए ‘सभी बाधाओं’ को तोड़ देगी : प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जनता 2024 के आम चुनावों में भाजपा का समर्थन करने के लिए ‘‘सभी बाधाओं को तोड़ देगी।’’

नयी दिल्ली, चार नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जनता 2024 के आम चुनावों में भाजपा का समर्थन करने के लिए ‘‘सभी बाधाओं को तोड़ देगी।’’

मोदी ने जोर दिया कि उनकी सरकार ने एक समृद्ध भारत के निर्माण की नींव रखते हुए कई वास्तविक, धारणागत और अतिरंजित बाधाओं को तोड़ दिया है।

‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने कार्यक्रम की थीम - ‘बाधाओं से परे’ - का उल्लेख किया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों में लोग सत्तारूढ़ भाजपा का ‘‘बाधाओं से परे’’ समर्थन करते हुए दिखाई देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘वंशवादी शासन और भाई-भतीजावाद’’ भारत के लिए ‘‘वास्तविक बाधा’’थे और उनकी सरकार बदलाव ला रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में आम व्यक्ति सशक्त और प्रोत्साहित महसूस करता है।

उन्होंने आजादी की शताब्दी तक देश को विकसित बनाने के लिए अपनी सरकार के लक्ष्य के संदर्भ में हल्के-फुलके अंदाज में कहा कि मीडिया समूह के 2047 कार्यक्रम का विषय ‘‘विकसित राष्ट्र : आगे क्या’’ होगा।

मोदी ने कहा कि ‘भारत के पुननिर्माण’ से ‘बाधाओं से परे’ तक की यात्रा ने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी नींव पर एक विकसित, भव्य और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केवल पांच वर्षों में 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘गरीबी से नारों से नहीं बल्कि समाधानों के जरिये पार पाया जा सकता है।’’

प्रधानमंत्री ने परिवर्तनों को रेखांकित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा विकास के लिये उठाए गए कई कदमों का हवाला दिया और कहा कि भारत का बढ़ता मध्यम वर्ग और गरीबी में कमी एक बड़े आर्थिक चक्र की नींव बनेगी।

मोदी ने कहा, ‘‘देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरे स्थान पर होगा।’’

आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2023 में लगभग दोगुनी होकर 10 वर्ष में 7.5 करोड़ हो गई है, जबकि औसत आय 13 लाख रुपये तक बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमार्गों की प्रतिदिन निर्माण क्षमता 12 किलोमीटर से बढ़कर 30 किलोमीटर हो गई है, जबकि चालू हवाई अड्डों की संख्या 70 से दोगुनी होकर लगभग 150 हो गई है।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 40,000 किलोमीटर से अधिक रेल लाइन का दोहरीकरण किया गया है, जबकि 2014 तक 20,000 किलोमीटर ही किया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए बाधाओं को तोड़ रहा है - चाहे वह स्टार्ट-अप, मोबाइल विनिर्माण और डिजिटल लेनदेन हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक बड़ी बाधा, मानसिक बाधा थी। कुछ बाधाएं वास्तविक थीं, कुछ धारणागत थीं और कुछ अतिरंजित थीं। 2014 से भारत इन बाधाओं को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।’’

चंद्रयान-3 और अन्य उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रुकेगा नहीं बल्कि आगे बढ़ता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट