देश की खबरें | बिहार चुनावों के परिणामों से लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले दुखी हैं : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जितने लोकतंत्र पसंद लोग हैं और जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, वे सब वहां के परिणाम से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन को केवल 13 से 14 हजार वोट ज्यादा मिलें हैं लेकिन उन्होंने तिकड़म से सरकार बना ली ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 12 नवंबर बिहार चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जितने लोकतंत्र पसंद लोग हैं और जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, वे सब वहां के परिणाम से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन को केवल 13 से 14 हजार वोट ज्यादा मिलें हैं लेकिन उन्होंने तिकड़म से सरकार बना ली ।

उत्तरप्रदेश में उप चुनाव में मिली हार के बारे में यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिये पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर हर चीज का इस्तेमाल करती है।

यह भी पढ़े | युवाओं के भाग्य विधाता बने CM योगी! 1438 नए इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- योग्यता ही है सबकुछ.

पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में अयोध्या के ग्रामीण इलाकों गांजा, कुटिया और धर्मपुर से आये उन किसानों से मिल रहे थे, जिनकी जमीन वहां हवाई अड्डे के लिये ली जा रही है । इन किसानों का आरोप है कि सरकार उन्हें बहुत कम मुआवजा दे रही है और अधिकारी उन पर जबरन जमीन देने के लिये दबाव बना रहे हैं ।

बिहार चुनावों के बारे में पूछे गये सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ''ऐसा चुनाव मैंने कभी नहीं देखा, तेजस्वी जीतते- जीतते रह गए। जितने भी लोकतंत्र पसंद लोग हैं और जिन लोगों को लोकतंत्र पर भरोसा है, वे सब दुखी हैं। भाजपा गठबंधन को महज 13 से 14 हजार अधिक वोट मिले हैं और तिकड़म के बल पर उन्होंने सरकार बना ली।’’

यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.

उत्तरप्रदेश में हाल ही में सात सीटों पर हुये उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के केवल एक सीट पर जीतने के बारे में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘इन चुनावों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कोरोना वायरस की जांच करने वालों को भी मतदान केंद्र के बाहर लगा दिया गया था । बूथ के बाहर कुछ लोग टेम्परेचर लेने के लिये खड़े थे और कह रहे कि ऐसा टेम्परेचर बता देंगे कि सीधे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा और बूथ के बाहर दस एंबुलेंस लगा रखी थी । अगर यह बात गांव में गयी होगी तो क्या हुआ होगा । आपने अपने बूथ तो अस्सी नब्बे प्रतिशत कर लिए और दूसरी पार्टी के बूथों पर सबको लाठी मार मार कर थाने में बंद कर दिया । लोकतंत्र में यह बड़ी अच्छी स्टाइल है भारतीय जनता पार्टी की, सबकी जानकारी में है कौन सा थाना नहीं भरा हुआ था ।’’

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप उप चुनाव में प्रचार करने नहीं गये थे, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जायेंगे । वैसे इन चुनावों में हमसे ज्यादा मेहनत तो सरकार और उसके अधिकारी कर रहे थे।''

यादव ने अयोध्या से आये किसानों की जमीन का कम मुआवजा मिलने पर कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इन्हें उचित मुआवजा दे, जब हमारी सरकार में एक्सप्रेस- वे बनाया गया था तो हमने किसानों को उचित मुआवजा दिया था और किसी को भी इस मुआवजे से शिकायत नहीं थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\