देश की खबरें | राजस्थान उपचुनाव में लोगों ने महंगाई व किसानों के प्रति उदासीनता के खिलाफ मतदान किया : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार उसकी नीतियों के कारण हुई है और लोगों ने मूल्य वृद्धि तथा किसानों के प्रति उदासीनता जैसे मुद्दों पर मतदान किया।

जोधपुर, तीन नवंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार उसकी नीतियों के कारण हुई है और लोगों ने मूल्य वृद्धि तथा किसानों के प्रति उदासीनता जैसे मुद्दों पर मतदान किया।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में धरियावद एवं वल्लभनगर, दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

पायलट ने कहा, "भाजपा के खिलाफ लोगों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार दौड़ में कहीं नहीं थे और उन्हें तीसरा और चौथा स्थान मिला।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोगों ने विभिन्न वस्तुओं और ईंधन की बढ़ती कीमतों तथा किसानों के प्रति उदासीनता के खिलाफ मतदान किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए भी शासन करने में सक्षम नहीं है और हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के नतीजों ने स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस ही लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद है।’’

पायलट ने कहा, "आज, कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा के निरंकुश शासन से परेशान लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।

पायलट राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव मोहब्बत सिंह निंबोले के निधन पर शोक जताने के लिए जोधपुर के बिलाड़ा आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी