देश की खबरें | सीएसके जैसी टीमों के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी की लोग बात करते हैं: पोलार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने का गर्व है और उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन की लोग लंबे समय तक बात करते हैं।

नयी दिल्ली, दो मई मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने का गर्व है और उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन की लोग लंबे समय तक बात करते हैं।

पोलार्ड ने शनिवार को सुपरकिंग्स के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 87 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियन्स को अकेले दम पर जीत दिलाई।

पोलार्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘सुपरकिंग्स की टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हम इस मैच को आईपीएल की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला कह सकते हैं। जब आपके पास इतने अधिक अनुभव वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं। फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ’’

वेस्टइंडीज के इस आलराउंडर ने कहा, ‘‘आपको पता है कि आप इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। जब लोग व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करते हैं तो इस तरह की चीजें ही मायने रखती हैं।’’

मुंबई इंडियन्स और सीएसके आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियन्स पांच बार के चैंपियन और एक बार के उप विजेता हैं जबकि सुपरकिंग्स की टीम ने तीन बार खिताब जीता और पांच बार उप विजेता रही।

पोलार्ड की पारी की बदौलत मुंबई ने 219 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया जो आईपीएल इतिहास का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दूसरा सर्वाधिक स्कोर है।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘काफी खिलाड़ी हैं जिनमें अपनी तरह की प्रतिभा है, काफी खिलाड़ी हैं जो अपनी अंतरराष्ट्रीय टीमों और विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट मैच जीतते हैं, इसलिए किसी का नाम नहीं ले रहा लेकिन खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ओवर खेलकर टीम को जीत दिलाने का मौका मिलना अच्छा था। लेकिन यह टीम प्रयास था। कृणाल पंड्या की पारी अहम थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने हमें शुरुआत दी और इसके बाद हार्दिक पंड्या ने कुछ छक्के जड़े।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट