देश की खबरें | उप्र में भीषण तपिश से बेहाल रहे लोग : कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शुक्रवार को जबरदस्त तपिश के दौर से गुजरा और कई स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ, 13 मई उत्तर प्रदेश शुक्रवार को जबरदस्त तपिश के दौर से गुजरा और कई स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

भीषण तपिश और लू की वजह से प्रदेश के अनेक जिलों में जनजीवन खासा प्रभावित रहा। दोपहर में सड़कों पर आमतौर पर सन्नाटा रहा और खुले में काम करने वाले लोग जबरदस्त गर्मी से बेहाल रहे।

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा झांसी में पारा पिछले करीब एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47.6 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया।

कानपुर में दिन का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस, उरई में 46 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस भयंकर तपिश से हाल फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर ताप लहर (लू) चलने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे