देश की खबरें | लोगों ने कांग्रेस को खारिज किया, उसने अपना विश्वास भी खो दिया है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के एकजुट होने का कांग्रेस का आह्वान दर्शाता है कि जनता द्वारा ‘‘खारिज’’ कर दिए जाने के बाद प्रमुख विपक्षी दल ने अपना विश्वास खो दिया है।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के एकजुट होने का कांग्रेस का आह्वान दर्शाता है कि जनता द्वारा ‘‘खारिज’’ कर दिए जाने के बाद प्रमुख विपक्षी दल ने अपना विश्वास खो दिया है।

केंद्र की सत्ता पर पिछले सात सालों से अधिक समय से काबिज भाजपा ने यह दावा किया कि देश के विकास के लिए लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता का अब कांग्रेस पर भरोसा खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि कांग्रेस का अब खुद पर से भी विश्वास उठ गया है और इसलिए वह सहयोगी दलों की ओर देख रही है। लेकिन कांग्रेस की टूटी बैसाखी में किसी को दिलचस्पी नहीं है। इस मायूसी में वह कितने ही हाथ पांव मारे, उसका भविष्य निराशाजनक है।’’

बलूनी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को प्रगति और विकास के रास्ते पर पहुंचाया है और उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 19 विपक्षी दलों के नेताओं से डिजिटल माध्यम से संवाद किया और सभी से 2024 के लोकसभा के चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक प्रावधानों और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों में विश्वास रखने वाली सरकार के गठन के लिए विपक्ष की पार्टियों को अपनी विवशताओं से ऊपर उठना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विपक्षी दलों की एकजुटता राष्ट्रहित की मांग है और कांग्रेस अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Pitch Report: बुलावायो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूएसए के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

BMC Election 2026: मुंबई में आज बीएमसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 227 वार्डों में लोकतंत्र की बड़ी परीक्षा

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 बनाम भारत अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\