देश की खबरें | उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए मिलकार काम करें राज्य के लोग: धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों से बुधवार को अपील की कि वे उत्तराखंड निर्माण के 25 साल पूरे होने पर उसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करे।

देहरादून, 10 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों से बुधवार को अपील की कि वे उत्तराखंड निर्माण के 25 साल पूरे होने पर उसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करे।

उत्तराखंड का गठन नौ नवंबर, 2000 को हुआ था।

धामी ने राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य का विकास एक सामूहिक यात्रा है, जिसमें न केवल सरकार बल्कि जनता का हर वर्ग शामिल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम एक संकल्प लेते हैं कि उत्तराखंड के लिए मिलकर काम करेंगे, ताकि 2025 में अपने अस्तित्व की रजत जयंती वर्ष तक यह देश का नंबर एक राज्य बन जाए।’’

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा और इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘इस दशक की शुरुआत में विकास की जो रफ्तार हमने पकड़ी है, उसे हम गतिमान रखेंगे।’’

इस साल राज्य के स्थापना दिवस को सप्ताह भर लंबे उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और हल्द्वानी में आयोजित समारोह इसी का एक हिस्सा था ।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं करना चाहती और उसके द्वारा की जा रही हर घोषणा को पूरा किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम राजनीति कर रहे होते, तो पंतनगर सिडकुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के नाम पर न रखते या मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस पर शुरू किए गए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए उनका नाम न चुनते।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित तिवारी के राज्य के विकास में योगदान को सभी ने माना है । उन्होंने इस मौके पर नैनीताल जिले में स्थित बलूटी गांव का नाम तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा भी की। तिवारी का जन्म इसी गांव में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी