देश की खबरें | मणिपुर में शांति बहाल करने में राज्य के लोग हमारी मदद करें: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से उनकी सरकार को शांति बहाल करने में मदद करने की अपील की और कहा कि सभी मुख्य मुद्दों पर राजनीतिक एवं कूटनीतिक तरीके से चर्चा की जा सकती है।

इंफाल, 16 जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से उनकी सरकार को शांति बहाल करने में मदद करने की अपील की और कहा कि सभी मुख्य मुद्दों पर राजनीतिक एवं कूटनीतिक तरीके से चर्चा की जा सकती है।

सिंह ने कहा कि संघर्ष से मुद्दों को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी ओर से भी गलती हुई है। हम दूसरों से सलाह लेकर काम कर रहे हैं। राज्य में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। हालांकि, कई लोगों के सहयोग और प्रयासों से, सामान्य स्थिति लगभग बहाल हो गई है।’’

मणिपुर में मई, 2023 से जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी, इसके लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। हमें शांति बहाल करने की कोशिश करनी चाहिए। हम सभी मणिपुरी हैं। हम सभी भारतीय हैं।’’

सिंह ने यह भी कहा, ‘‘सभी मुख्य मुद्दों पर राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से चर्चा की जा सकती है। समाधान अवश्य ही खोजा जाना चाहिए। संघर्ष से कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता।’’

इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप फयेंग में मंगलवार रात हुए बम हमलों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पिछले पांच या छह महीनों में कोई हिंसा नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पता लगाएगी कि इसमें कौन लोग शामिल हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू