देश की खबरें | राज्‍य सरकार की नाकामी के कारण बिजली संकट से जूझ रहे हैं राजस्‍थान के लोग : केन्द्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया क‍ि राज्य सरकार की नाकामी के कारण राजस्थान के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।

जयपुर, 16 मई केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया क‍ि राज्य सरकार की नाकामी के कारण राजस्थान के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘बिजली की देश में कोई कमी नहीं है... राज्य सरकार को जितनी बिजली चाहिए उतनी उनको देने के लिये उपलब्ध है... यह राज्य सरकार का काम है यह उनकी नाकामी है जो राजस्थान के लोगों को बिजली नहीं दी जा रही है... हरियाणा में गांवों और शहरों में 24 घंटे बिजली मिलती है।’’

गुर्जर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘देश में बिजली का उत्पादन खपत से भी दोगुना है जिसको जितनी बिजली चाहिए केन्द्र देने को तैयार है लेकिन राज्य सरकार की नाकामी के कारण राजस्थान के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।’’

केन्द्रीय मंत्री मंगलवार को यहां एक 'रोजगार मेले' में भाग लेने आए थे। रोजगार मेला के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 71,000 नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए युवाओं को दिए। गुर्जर ने कहा, ‘‘पड़ोसी राज्य हरियाणा में 24 घंटे गांवों और शहरों में बिजली मिलती है। राज्य सरकार की नाकामी के कारण राजस्थान के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है उनको सुधार करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को गांव में जो किसान, गरीब लोग हैं उनके बारे में चिंता करने की जरूरत है।

केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जिस तरह प्रदेश में 18 बार पेपर लीक हो चुके हैं, उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को सीबीआई की जांच करवानी चाहिए… अगर वो निष्पक्ष है... लेकिन ऐसी सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। राजस्थान तो राम भरोसे है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड