देश की खबरें | मध्य प्रदेश के लोग यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें: चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को प्रदेश की जनता से अपील की कि वे यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।

भोपाल, 25 फरवरी महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को प्रदेश की जनता से अपील की कि वे यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।

चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा, ‘‘महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले भाई-बहनों की पूरी जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी अपील है कि आप (मध्यप्रदेश की जनता) यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।’’

चौहान ने कहा, ‘‘मेरे मजदूर भाई जो पड़ोस के जिलों में सबेरे जाते है और रात को वापस आते हैं उनसे भी मेरा निवेदन है कि मनरेगा के अंतर्गत आपके जिले में ही आपको काम देने की व्यवस्था की जाएगी। कृपया इस समय महाराष्ट्र जाने से बचें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना के फैलने से रोकने के लिए आपसे एक बार फिर अपील करता हूं।’’

चौहान ने कहा कि अभी हम रात्रि कालीन कर्फ्यू नहीं लगा रहे हैं, लेकिन यदि परिस्थिति बिगड़ी तो हमको उस दिशा में भी जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसार रहा है। इंदौर, भोपाल, डिंडौरी और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह तक पॉजिटिव मामले घट रहे थे लेकिन अब बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा से लगे मध्यप्रदेश के जिले जैसे बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी एवं बालाघाट के लोगों को और सचते रहने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट