देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के लोग सुनहरा दौर देख रहे: उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के लोग सुनहरा दौर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 80 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने आये जो पिछले 15-20 साल में सर्वाधिक संख्या है।

श्रीनगर, नौ अप्रैल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के लोग सुनहरा दौर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 80 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने आये जो पिछले 15-20 साल में सर्वाधिक संख्या है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कई कदमों का भी जिक्र किया। ‘अथवास’ नामक एक कार्यक्रम की शुरुआत करने के मौके पर सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि डल झील के पुनरुद्धार के लिए सरकार और नागरिकों के बीच अनोखी भागीदारी की शुरुआत हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत झील को खर-पतवार से मुक्त करना और इसकी तलहटी की सफाई करना शामिल है।

सिन्हा ने कहा कि कि पर्यटन से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू की गई हैं जिसके तहत झील में 3500 शिकारा प्रतिदिन झील में चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे भी बड़ी कोई गतिविधि हो सकती है।

यह भी कहा कि श्रीनगर में प्रतिदिन 400-500 से पर्यटन आ रहे हैं और उड़ानों की संख्या भी बढ़ गई है। सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों को यात्रा से केवल दो-तीन दिन पहले श्रीनगर का टिकट लेने में कठिनाई हो रही है।

उपराज्यपाल ने कहा कि होटल बुक हो चुके हैं, इसलिए वह और होटल पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि डल झील साफ हो चुकी है और अब इसको इसका पुराना गौरव प्रदान किया जायेगा।

सिन्हा ने कहा, ‘‘झील की सफाई के लिए बजट में 136 करोड़ रुपये का प्रावधान है। पैसा पहले भी आया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसका उपयोग किया गया था जैसा कि अब किया जा रहा है। झील बेहतर हो गई है और बदलाव दिखाई दे रहा है।’’ उन्होंने कहा कि झील की सफाई करने वालों के बैंक खातों में पैसा जमा किया गया है, जिससे उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन में बदलाव आया है।

श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना पर उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर की विरासत की रक्षा करने और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर काम कर रहा है। सिन्हा ने कहा, ‘‘आप झेलम के तट पर साइकिल की सवारी कर सकेंगे और आधे घंटे के लिए मुफ्त इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स