देश की खबरें | विभिन्न धर्मों के लोग दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते हैं: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दुर्गा पूजा को ऐसा उत्सव बताया, जिसे विभिन्न धर्मों के लोग मनाते हैं।

कोलकाता, नौ अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दुर्गा पूजा को ऐसा उत्सव बताया, जिसे विभिन्न धर्मों के लोग मनाते हैं।

बनर्जी ने भवानीपुर 75 पल्ली पंडाल में पुरुलिया के छऊ नृतकों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने देश और विदेश में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्य को गौरवान्वित किया है। बनर्जी छह अक्टूबर से सामुदायिक पूजा का उद्घाटन कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भवानीपुर ऐसा स्थान है जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एकजुट हो जाते हैं। यह बंगाल और भारत का प्रतिनिधित्व करता है। विभिन्न धर्मों के लोग दुर्गा पूजा में भाग लेते हैं। आइए इस त्योहारी मौसम के दौरान सद्भाव और सौहार्द्र की भावना का जश्न मनाएं।’’

मुख्यमंत्री ने हाल में भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी मतों के अंतर से उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पुरुलिया के कारीगरों की जटिल और रंगीन कलाकृति की प्रशंसा की। उन्होंने जंगलमहल क्षेत्र के पारंपरिक ‘धमसा’ (ड्रम) भी बजाया और वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘छऊ नृतक बंगाल के सांस्कृतिक परिवेश की समृद्ध कला का हिस्सा हैं। उन्होंने देश तथा विदेश में हमें गौरवान्वित किया है।’’

मुख्यमंत्री ने बाद में बाकुलबागान, पद्मपुकुर, चक्रबेरिया पूजा पंडालों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक बार फिर लोगों से मास्क पहनने और पंडालों में भीड़ नहीं लगाने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा