देश की खबरें | इलाहाबादिया जैसे लोग रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर नैतिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं: गोवा के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने अभद्र टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की निंदा की और ऐसे लोगों को रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर नैतिक मूल्यों के हनन का दोषी ठहराया।

पणजी, 12 फरवरी गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने अभद्र टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की निंदा की और ऐसे लोगों को रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर नैतिक मूल्यों के हनन का दोषी ठहराया।

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक ऐसी टिप्पणी कर कर दी थी जिसकी बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है और उसे बेहद अश्लील तथा आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

रणवीर ने इस शो में एक प्रतिभागी से माता-पिता के निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

खाउंटे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया जैसे लोग हमारे सामाजिक ताने-बाने को निगल रहे हैं और रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर एक पूरी पीढ़ी के नैतिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं...वे जो कुछ भी बनाते हैं, वह सब बकवास होता है...कचरा होता है।’’

‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर इलाहाबादिया ने इस चूक के लिए माफी मांगी है, लेकिन यह मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मंगलवार को शो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जबकि गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू