देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को क्लीनिकल आकलन के लिये कोविड देखभाल केंद्र नहीं जाना होगा:सिसोदिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को घर पर पृथक रहने या अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में क्लीनिकल आकलन के लिये कोविड देखभाल केंद्र नहीं जाना होगा।
नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को घर पर पृथक रहने या अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में क्लीनिकल आकलन के लिये कोविड देखभाल केंद्र नहीं जाना होगा।
सिसोदिया ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की बैठक के बाद यह कहा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के कोविड देखभाल केंद्र जाने की जरूरत के बारे में केंद्र के आदेश को बैठक में वापस लेने का फैसला किया गया।
सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों के भी रैपिड जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होगी, उनका मौके पर ही मेडिकल अधिकारी क्लीनिकल आकलन करेंगे।
यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.
उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच में जिनके संक्रमित होने की पुष्टि होगी, उनकी हालत का आकलन जिला निगरानी अधिकारी द्वारा भेजी गई टीम करेगी।
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीज को घर पर ही पृथक रखना काफी सफल रहा है और इस प्रणाली के तहत कोविड-19 के करीब 30,000 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)