देश की खबरें | तेलंगाना विधान परिषद के उपचुनाव में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों ने मतदान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में विधान परिषद उपचुनाव के दौरान निजामाबाद स्थानीय निकाय के कोरोना वायरस से संक्रमित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर मतदान किया।
हैदराबाद, नौ अक्टूबर तेलंगाना में विधान परिषद उपचुनाव के दौरान निजामाबाद स्थानीय निकाय के कोरोना वायरस से संक्रमित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर मतदान किया।
इन उपचुनाव में मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की बेटी तथा पू्र्व सांसद के. कविता समेत तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा.
उपचुनाव में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि मतदाता हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 824 थी, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि 823 में से 821 लोगों ने मतदान किया जबकि दो अन्य ने डाक मतपत्रों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमित मतदाताओं के लिये विशेष प्रबंध किये थे। उन्हें पीपीई किट मुहैया कराई गई थी। साथ ही उनके लिये एंबुलेंस का भी प्रबंध किया गया था।
कुछ मतदाता अपने वाहनों में मतदान केन्द्र तक आए । मतगणना 12 अक्टूबर होगी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)