विदेश की खबरें | राजनीतिक इंजीनियरिंग की बजाय आतंकवाद पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित करें सत्ता में बैठे लोग: इमरान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ‘‘सत्ता में बैठे लोगों’’ को देश में आतंकवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ‘‘राजनीतिक इंजीनियरिंग’’ से अपना ध्यान हटाने का सुझाव दिया है।
लाहौर, 31 जुलाई पाकिस्तान के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ‘‘सत्ता में बैठे लोगों’’ को देश में आतंकवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ‘‘राजनीतिक इंजीनियरिंग’’ से अपना ध्यान हटाने का सुझाव दिया है।
खान का बयान अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में एक बड़े आतंकी हमले के एक दिन बाद आया है। बाजौर आदिवासी जिले की राजधानी खार में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी - जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज़ल (जेयूआई-एफ) की राजनीतिक बैठक में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जिससे इस घटना में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे ।
हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को भेजे एक शोक संदेश में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने रविवार को ट्वीट में कहा, ‘‘पूरे पाकिस्तान में, विशेष रूप से केपी में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि, हमारी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने के लिए तत्काल आवश्यकता की मांग करती है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘सत्ता में बैठे लोगों को अपना ध्यान राजनीतिक इंजीनियरिंग से हटाकर आतंकवाद से निपटने की दिशा में तथा राज्य के प्रयासों और संसाधनों को निर्देशित करने पर लगाना चाहिए।’’
खान ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की एक और लहर बर्दाश्त नहीं कर सकता।
पुलिस ने सोमवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आत्मघाती हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)