देश की खबरें | सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता भूल गये हैं : राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को केवल कुर्सी की चिंता है, वे जनता की चिंता करना भूल गए हैं।

जयपुर, 28 अगस्त भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को केवल कुर्सी की चिंता है, वे जनता की चिंता करना भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य अराजकता के दौर से गुजर रहा है और लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है।

राजे ने एक समारोह को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश अराजकता के दौर से गुज़र रहा है। यहाँ न कोई सुनने वाला, न कोई देखने वाला और नहीं कोई जनता की पीड़ा को समझने वाला है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो प्रदेश हमारे समय शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और जल संरक्षण में देश में आगे था, वह आज अपराध, महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिक उन्माद में पहले नम्बर पर है। सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता भूल गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने चित्तौड़गढ़ ज़िले के मातृकुंडिया में भगवान परशुराम का स्मारक बनाया था।

राजे ने कहा, ‘‘जो पार्टी अच्छा काम करे उसे दोबारा अवसर मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें दोबारा अवसर मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और हमारा प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता। जबकि आज पिछड़ रहा है।’’

उन्होंने लोगों से अपील किया कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास में पीछे धकेला है, अब उन्हें मौका ना दें।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री काली चरण सर्राफ, सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\