देश की खबरें | ओडिशा में लोग गर्मी और उमस से बेहाल, राज्य में सर्वाधिक गर्म रहा सुबर्णापुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को पारे में कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। राज्य में सर्वाधिक तापमान सुबर्णापुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 31 मई ओडिशा में मंगलवार को पारे में कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। राज्य में सर्वाधिक तापमान सुबर्णापुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कम से कम 18 मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि कुछ स्थानों पर तापमान में लगभग एक से तीन डिग्री की वृद्धि हुई और कई क्षेत्रों में यह सामान्य से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार बोलांगीर में पारे में सर्वाधिक वृद्धि हुई और यहां जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और टिटिलागढ़ में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, संबलपुर में पारा 43 डिग्री, बारगढ़ और बौध में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, भुवनेश्वर और कटक में पारा क्रमशः 38 और 39.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में ओडिशा में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी