देश की खबरें | लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकास के दृष्टिकोण पर मुहर लगाई: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में अपनी पार्टी की जीत को शनिवार को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि लोगों ने विपक्ष की विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज करते हुए देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर अपनी मुहर लगा दी है।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में अपनी पार्टी की जीत को शनिवार को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि लोगों ने विपक्ष की विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज करते हुए देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर अपनी मुहर लगा दी है।

भाजपा मुख्यालय में चुनाव परिणामों के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने झारखंड में लोगों के जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में ‘रचनात्मक विपक्ष’ की भूमिका निभाएगी और बांग्लादेश से घुसपैठ के खिलाफ ‘आखिरी सांस तक’ लड़ेगी।

नड्डा ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है।’’ उन्होंने कहा कि चुनावों के ताजा दौर में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लोगों ने मोदी के विकास के एजेंडे और राष्ट्र की सेवा करने के उनके संकल्प पर अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद को अपना समर्थन दिया है और जो लोग जाति के आधार पर देश को बांट रहे थे और लोगों को गुमराह कर रहे थे, वे इन चुनावों में मुंह की खा गए हैं।’’

नड्डा ने कहा, ‘इन चुनावों और हाल ही में हरियाणा में हुए चुनाव के नतीजों ने ‘इंडिया’ गठबंधन के उन लोगों को जवाब दे दिया है जो इस भ्रम में जी रहे थे कि वे तुष्टीकरण की राजनीति करके और लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटकर सत्ता हासिल कर लेंगे।’’

नड्डा ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा नीत राजग ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी, लेकिन ठाकरे ने सत्ता के लालच में जनादेश के साथ विश्वासघात किया और उसका अपमान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने 2019 का चुनाव भी जीता था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र ने इन चुनावों में उन्हें खारिज कर दिया है। आज लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है और संदेश दिया है कि वे मोदी, महायुति, भाजपा, (एकनाथ शिंदे की) शिवसेना और राकांपा (अजित पवार की) के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे ‘‘देश के मूड’ को भी प्रतिबिंबित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड