देश की खबरें | ब्रिटेन से आए लोगों का जोरशोर से पता लगाया जा रहा है, स्थिति नियंत्रण में : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन से यहां आए लोगों का जोरशोर से पता लगाया जा रहा है और कोविड-19 जैसे कोई भी लक्षण होने पर जांच की जा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 दिसम्बर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन से यहां आए लोगों का जोरशोर से पता लगाया जा रहा है और कोविड-19 जैसे कोई भी लक्षण होने पर जांच की जा रही है।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की स्थिति नियंत्रण में है और जांच में संक्रमण की पुष्टि होने की दर एक प्रतिशत से कम है।

जैन ने पत्रकारों से कहा कि ब्रिटेन आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित करना केन्द्र का एक त्वरित कदम था और इससे वहां कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

जैन ने कहा, ‘‘ हम अपनी ओर से पूरी तरह सतर्क हैं। ब्रिटेन से पिछले कुछ दिनों में आए लोगों का जोरशोर से पता लगाया जा रहा है और कोविड-19 का कोई मामूली लक्षण होने पर भी जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक दल का गठन किया गया है और वह घर-घर जाकर लोगों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें (ब्रिटेन से आए लोगों को) पृथक रहने का सुझाव भी दिया गया है।’’

जैन ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली ने कोविड-19 की मुश्किल जंग लड़ी है और यह सुनिश्चित करने के सभी प्रयास किये जाएंगे कि महामारी के प्रबंधन में हासिल की गई प्रगति पूर्व स्थिति में नहीं पहुंच जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है और लगातार तीन दिनों से 1000 से कम मामले सामने आए हैं...नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने की दर एक प्रतिशत से भी कम है, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे कम है। हम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सब कुछ करेंगे।’’

कोविड-19 के नए प्रकार (स्ट्रेन) के खतरे और दिल्ली सरकार के उससे निपटने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा, ‘‘ केवल आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) और वैज्ञानिक ही इस नए ‘स्ट्रेन’ के बारे में बता सकते हैं। उनका कहना है कि यह कहीं अधिक तेजी से फैलता है और कुछ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारत में कोरोना वायरस के प्रसार का स्तर पहले ही नए ‘म्यूटेटिव’ स्तर तक पहुंच चुका है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस के किसी भी ‘स्ट्रेन’ से बचने का सबसे उचित तरीका मास्क पहनना और सुरक्षा नियमों का पालन करना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के टीके के लिए आवश्यक भंडारण गृह तथा साजो-सामान की तैयारी कर ली है और टीकारकण के लिए कर्मचारी भी प्रशिक्षित कर लिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड