देश की खबरें | बिहार के भागलपुर में मंदिर में मूर्तियां खंडित पाए जाने के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिले में एक मंदिर में मूर्तियां खंडित पाए जाने के बाद लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भागलपुर (बिहार), 20 अक्टूबर बिहार के भागलपुर जिले में एक मंदिर में मूर्तियां खंडित पाए जाने के बाद लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सन्हौला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर टायर जला दिए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला।

भागलपुर पुलिस की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सन्हौला थाना क्षेत्र के एक तालाब के पास स्थित मंदिर में बीती रात यह घटना हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई है।’’

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।

सन्हौला थाने के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इस घटना का विरोध किया।

स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं और टायर जलाए।

बयान में कहा गया, ‘‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट