देश की खबरें | लोगों ने भाजपा की गंदी राजनीति को हराया, हमारे अच्छे कार्यों को सराहा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को ‘‘भाजपा की गंदी राजनीति की हार’’ बताया। उन्होंने इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की ''सराहना'' करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

नयी दिल्ली, 26 जून आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को ‘‘भाजपा की गंदी राजनीति की हार’’ बताया। उन्होंने इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की ''सराहना'' करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों से हराया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ''मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी (भाजपा के) राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।''

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूँ। यही हमें और अधिक मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है।''

उन्होंने लिखा, ''लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।''

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पाठक को बधाई दी और कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि केजरीवाल लोगों के दिलों में बसते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''प्यारे भाई दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा से विधायक चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आप के सभी कार्यकर्ता साथियों को भी जीत की बधाई। दिल्ली की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल जी का जलवा है।''

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाठक को 40,319 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 वोट मिले। जीत का अंतर 11,468 वोट रहा।

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता को महज 2,014 वोट मिले।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी विजयी उम्मीदवार को बधाई देते हुए कहा कि परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों के लिए मतदान किया।

राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। चड्ढा ने भी पाठक को जीत की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की जीत 'केजरीवाल के शासन मॉडल' पर ‘‘मुहर’’ है। उन्होंने ''एक बार फिर प्यार और आशीर्वाद बरसाने'' के लिए निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ''मेरे भाई दुर्गेश पाठक को शुभकामनाएं। मैं मशाल उन्हें सौंपता हूं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट