देश की खबरें | लोगों को 16 जून से मिल सकती है गर्मी से राहत: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

नयी दिल्ली, नौ जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, 16 जून से नमी भरी पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि 11-12 जून को तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ 16 जून के बाद से नमी से भरी पुरवाई हवाएं चलने से इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।’’

जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\