देश की खबरें | भाजपा से जुड़े लोगों ने पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर हमले का प्रयास किया: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने का प्रयास किया।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने का प्रयास किया।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने यह आरोप लगाया और कहा कि यह भाजपा की कायराना हरकत है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं, जहां उन्हें प्यार और अपनापन मिल रहा है।

भारद्वाज ने कहा, “हम एक बात साफ करना चाहते हैं कि अगर केजरीवाल की जान को कोई खतरा हुआ या उन्हें कोई नुकसान पहुंचा तो इसकी जिम्मेदार केवल भाजपा होगी।”

केजरीवाल समेत आप के विभिन्न नेता फरवरी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं कर रहे हैं।

आप के आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज