विदेश की खबरें | पेंटागन ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को मिग-29 देने की योजना से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि पोलैंड ने कहा था कि वह मिग-29 विमानों को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को सौंपने के लिए तैयार है, जिसे बाद में यूक्रेन तक पहुंचाया जा सकता है।

गौरतलब है कि पोलैंड ने कहा था कि वह मिग-29 विमानों को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को सौंपने के लिए तैयार है, जिसे बाद में यूक्रेन तक पहुंचाया जा सकता है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने पत्रकारों से कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को पोलैंड के अपने समकक्ष से बात की और उन्हें अमेरिकी आकलन के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य विकल्पों पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूक्रेन को अधिक महत्वपूर्ण सैन्य मदद प्रदान की जा सकती है।

किर्बी ने कहा कि अमेरिकी खुफिया तंत्र के अनुसार, इसे तनाव बढ़ाने वासा कदम माना जा सकता है और इससे रूस एक और बढ़ी कार्रवाई करने की तरफ बढ़ सकता है।

पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा की कि वह जर्मनी में यूएस रैमस्टीन एयरबेस को तुरंत और नि:शुल्क विमान मुहैया कराने के लिए तैयार है।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बुधावार को भी कहा था कि यह प्रस्ताव ‘तर्कसंगत नहीं’ है और इससे नाटो के लिए गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।

इस बीच, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस वारसा पहुंच गई हैं। वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच हजारों लोगों को देश से निकालने में किए गए सहयोग के लिए पोलैंड का शुक्रिया अदा करेंगी। हैरिस शुक्रवार को बुखारेस्ट की यात्रा भी करेंगी, जहां वह रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस इओहानिस से मुलाकात करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट