देश की खबरें | अमेजन, फ्लिपकार्ट की लंबित याचिकाएं कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित की जानी चाहिए : न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि ई-कॉमर्स मंच अमेजन और फ्लिपकार्ट की उन याचिकाओं को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, जिनमें कथित कदाचार के लिए उनके खिलाफ जांच के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती दी गई है।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि ई-कॉमर्स मंच अमेजन और फ्लिपकार्ट की उन याचिकाओं को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, जिनमें कथित कदाचार के लिए उनके खिलाफ जांच के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने सीसीआई की ओर से दायर उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें ई-कॉमर्स मंचों की अर्जी को उच्च न्यायालयों से शीर्ष अदालत या दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था।

पीठ ने कहा, "नोटिस जारी करें। प्रथम दृष्टया, हमारा विचार है कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित सभी मामलों को सुनवाई के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।"

पीठ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी 2025 की तारीख निर्धारित की।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से ई-कॉमर्स कंपनियों की याचिकाओं पर सुनवाई आगे नहीं बढ़ाने को कहा।

सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि अगर कर्नाटक उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई करता है, तो सीसीआई को कोई आपत्ति नहीं है।

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिका में सीसीआई ने इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, पंजाब एवं हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक के उच्च न्यायालयों के समक्ष लंबित मामलों को या तो उच्चतम न्यायालय या दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

सीसीआई ने पसंदीदा विक्रेताओं को भारी छूट और उनके साथ गठजोड़ सहित अन्य कथित कदाचार के लिए फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ जांच का आदेश दिया था।

उसने दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत के बाद यह कदम उठाया था, जिसके सदस्यों में स्मार्टफोन और उससे संबंधित सामान का कारोबार करने वाले कई व्यापारी शामिल हैं।

अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जांच के आदेश को चुनौती देते हुए विभिन्न उच्च न्यायालयों में अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर