देश की खबरें | राजस्थान में लंबित बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि सरकार की लंबित बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

जयपुर, 12 अक्टूबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि सरकार की लंबित बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

शर्मा भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि लोकसेवक (अधिकारी) जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और लगन से पालन करें।

उन्होंने कहा कि राज्य सेवा में आने के बाद एक लोकसेवक के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जनता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है, ऐसे में उन्हें जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि तक सरकार की बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शिलान्यास की तैयारी की जाए।

उन्होंने समय सीमा तय कर शेष बची बजट घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिये।

उन्होंने राज्य में अपराधों को पूरी तरह समाप्त करने के लिये सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया।

शर्मा ने इस दौरान जिलेवार विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत अधिकारियों को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट