खेल की खबरें | पेले का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर सांतोस में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेले के क्लब सांतोस ने एक बयान में कहा कि लोग विला बेलमिरो स्टेडियम पर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे ।
पेले के क्लब सांतोस ने एक बयान में कहा कि लोग विला बेलमिरो स्टेडियम पर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे ।
एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले का बृहस्पतिवार को लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया । वह 82 वर्ष के थे ।
सांतोस ने कहा कि तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले की पार्थिव देह के साथ ताबूत सोमवार को सुबह अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से निकलेगा और मैदान के बीचोंबीच उसे रखा जायेगा । लोगों के लिये दर्शन सुबह दस बजे से खुलेंगे और अगले दिन सुबह दस बजे तक जारी रहेंगे ।
सांतोस की सड़कों से पेले का जनाजा निकलेगा और उनकी सौ वर्ष की मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा । ब्राजीली मीडिया रपटों के अनुसार पेले की मां बिस्तर से उठ नहीं सकती हैं ।
उन्हें सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोल एक्यूमेनिका में दफनाया जायेगा ।
पेले का घर सांतोस में है जहां उन्होंने जीवन का अधिकांश समय गुजारा । उम्र के आखिरी पड़ाव पर वह गुआरूजा में बस गए थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)