खेल की खबरें | पेले के पांच सबसे यादगार गोल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्राजील के क्लब सांतोस के लिये उन्होंने एक हजार से अधिक गोल दागे और ब्राजील के लिये 95 गोल किये ।
ब्राजील के क्लब सांतोस के लिये उन्होंने एक हजार से अधिक गोल दागे और ब्राजील के लिये 95 गोल किये ।
पेले के सभी गोलों के फुटेज तो नहीं हैं लेकिन कुछ यादगार गोलों को कैमरे में कैद किया गया है । उनके कुछ ऐसे ही यादगार गोल इस प्रकार है ।
पहला गोल :
सात सितंबर 1956, सांतो एंड्रे , ब्राजील में ।
कैसे : पेले की उम्र काफी कम थी और अभी अभी ही सांतोस के लिये खेलना शुरू किया था । दूसरे हाफ में मैच में उतरते ही उन्होंने गोल किया और वह नुमाइशी मैच सांतोस ने 7 . 1 से जीता । विरोधी टीम के गोलकीपर जालुआर ने बाद में बिजनेस कार्ड बनाया तो उस पर लिखा ,‘पेले को गोल गंवाने वाला दुनिया का पहला गोलकीपर ।’’
सर्वश्रेष्ठ गोल :
दो अगस्त 1959, साओ पाउलो में ।
कैसे : यह गोल उनका सर्वश्रेष्ठ माना जाता है जिसकी रिकॉर्डिंग तो नहनीं है लेकिन बाद में एक फिल्म के लिये इसे डिजिटिल तरीके से तैयार किया गया । खिलाड़ियों, प्रशंसकों , पत्रकारों के अनुभव के आधार पर इसकी रचना की गई।
पेले को सर्कल के भीतर गेंद मिली थी और उन्होंने तुरंत इसे आगे बढाया । डिफेंडर ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने पेनल्टी स्पॉट के पास दूसरे डिफेंडर के पास से गेंद फ्लिक करके निकाली । गेंद ने मैदान को छुआ नहीं था और तीसरे डिफेंडर के पास से फ्लिक करते हुए वह गोल के सामने पहुंच गए और गोल कर दिया ।
विश्व कप में पहला गोल :
19 जून 1958
कैसे : पेले का विश्व कप में पहला गोल खूबसूरती की मिसाल था । वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के दूसरे हाफ में उन्होंने यह गोल किया । उनकी पीठ गोल की तरफ थी और 17 बरस के पेले ने छाती से रोककर गेंद पर नियंत्रण बनाया । इसके बाद दाहिने पैर से किक लगाकर गोल किया ।
विश्व कप फाइनल में पहला गोल :
29 जून 1958 , सोलना , स्वीडन में
कैसे : पेले ने अपने पहले विश्व कप में छह गोल किये । उन्होंने स्वीडन के खिलाफ फाइनल में 5 . 2 से मिली जीत में दो गोल दागे । पहले गोल से ब्राजील को 3 . 1 की बढत दिलाई और दूसरा आखिरी सीटी बजने से पहले हेडर पर किया ।
विश्व कप में में आखिरी गोल :
21 जून 1970, मेक्सिको सिटी में
कैसे : पेले ने विश्व कप में 12वां और आखिरी गोल इटली के खिलाफ किया । एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने उन्होंने ब्राजील को 4 . 1 से मिली जीत में पहला गोल दागा । रिवेलिनो के क्रॉस पर पेले हवा में उछले और हेडर से गेंद को गोल के भीतर डाला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)