देश की खबरें | पीडीपी अध्यक्ष महबूबा ने एसीबी अधिकारी के तबादले को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि एक मामले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी का तबादला भ्रष्ट और सबसे शक्तिशाली लोगों के बीच ‘गठजोड़’ को उजागर करता है।

श्रीनगर, 17 जनवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि एक मामले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी का तबादला भ्रष्ट और सबसे शक्तिशाली लोगों के बीच ‘गठजोड़’ को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि यह कदम जम्मू-कश्मीर सरकार की न्याय और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है।

सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक निकाय में फेरबदल के तहत एसीबी के एसएसपी अब्दुल वाहिद को गृह विभाग में वापस भेजने का आदेश दिया। उन्हें सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

वाहिद श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने इसके दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से अब्दुल वाहिद और उनके सहयोगियों को हटाया जाना भ्रष्टाचार को चुनौती देने वाले अधिकारियों के सामने आने वाले खतरों को उजागर करता है। यह भ्रष्ट और सबसे शक्तिशाली लोगों के बीच सांठगांठ को उजागर करता है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों को दंडित करने’’ के कृत्य से सरकार की असली मंशा उजागर हो गई है।

मुफ्ती ने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘भ्रष्टाचार जांच की आड़ में’’ कश्मीरियों की संपत्तियों पर छापेमारी करने के लिए एसीबी सहित विभिन्न एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इससे न्याय और जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी