देश की खबरें | पीडीपी ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठजोड़ की तरफदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के साथ चुनाव-पूर्व गठजोड़ की तरफदारी करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।

श्रीनगर, 20 दिसंबर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के साथ चुनाव-पूर्व गठजोड़ की तरफदारी करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।

पीडीपी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी चाहती है कि गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के घटक एकजुट रहें।

मदनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘महबूबा के संघर्ष के बाद पीएजीडी बना। वह सभी को साथ लायीं। महबूबा पीएजीडी की मूलाधार हैं। इसलिए हम उसमें कोई दरार नहीं चाहते हैं। हमारी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं होगी कि हम यह गठबंधन नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के सभी लोग उस लक्ष्य को हासिल करने के मद्देनजर बड़े लक्ष्य के लिए एकजुट हो जाएं।’’

वह पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने तथा दोनों दलों के बीच चुनाव पूर्व गठजोड़ होने की संभावना के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

जब मदनी से पूछा गया कि क्या पीडीपी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय कर लिये हैं तो उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड दूसरी बैठक में उसपर निर्णय करेगी।

सुरक्षा स्थिति में सुधार के दावे के बारे में पूछे गऐ एक प्रश्न के उत्तर में पीडीपी नेता ने कहा कि यदि सबकुछ इतना ही अच्छा है तो उन्हें चुनाव कराने दीजिए।

अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले पर मदनी ने कहा कि पार्टी ने ईश्वर पर अपनी आस टिका रखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय से भी ऊपर आखिरी अदालत वहां है और हमने अपनी आस वहीं टिका रखी है। देखिए हैं, ईश्वर क्या करता है।’’

जब मदनी से पूछा गया कि क्या पीडीपी की और कोई योजना है, तो उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व पहले बैठक कर इस विषय पर चर्चा करेगा , तब देखिए क्या किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी