खेल की खबरें | पीसीबी ने बीसीबी से कहा, अभी एक टेस्ट के लिए मेजबानी नहीं कर पाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित किया है कि वह निकट भविष्य में एक टेस्ट मैच के लिए उनकी टीम की मेजबानी नहीं कर पायेगा।

कराची, 29 सितंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचित किया है कि वह निकट भविष्य में एक टेस्ट मैच के लिए उनकी टीम की मेजबानी नहीं कर पायेगा।

यह मैच आईसीसी विश्व टेस्ट हिस्सा है जिसे इस साल अप्रैल में खेला जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हो गया था।

यह भी पढ़े | Shahid Afridi Slams Misbah-ul-Haq: शाहिद अफरीदी ने मिस्बाह उल हक पर साधा निशाना, कहा-उनके कारण कारण हम 2011 विश्व कप सेमीफाइनल हारे.

बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में रावलपिंडी में दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला था। उसे अप्रैल में कराची में दूसरा टेस्ट और एक वनडे मैच खेलना था। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि श्रृंखला को स्थगित कर दिया गया था।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि उसने बीसीबी को मौजूदा स्थिति के बारे में बता दिया है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: हाथरस गैंगरेप पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा, कहा- सामूहिक दुष्कर्म ने क्रूरता की हदें पार की, उम्मीद है कि दोषियों को सजा मिलेगी.

सूत्र ने बताया, ‘‘ अगले साल इसके लिए समय निकालना होगा क्योंकि ऐसे संकेत मिले है कि विभिन्न देशों में कोविड-19 मामलों के कारण आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को आगे बढ़ा सकता है।’’

बांग्लादेश के भी अभी कुछ दिन पहले श्रीलंका दौरे को स्थगित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\