PAK vs BAN Test Series 2024: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खाली स्टेडियम में खेलेगा पाकिस्तान, जानें क्या है वजह

कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यहां नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है.

Pakistan Cricket Team (Photo: X)

कराची, 14 अगस्त: कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यहां नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है. पीसीबी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह कठिन निर्णय लिया गया है. यह भी पढ़ें: PAK vs BAN Test Match Tickets Price: चौंकिए मत! मात्र 15 रुपये में बिक रहे पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच का टिकट, कीमत सुन फैंस हैरान

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देते हैं. हालांकि हमारे प्रशंसकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’’

बयान के अनुसार, ‘‘सभी उपलब्ध विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने फैसला किया है कि सबसे सुरक्षित तरीका खाली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट आयोजित करना है.’’बोर्ड ने कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है.

बोर्ड ने कहा, ‘‘जिन प्रशंसकों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें स्वत: पूरा रिफंड मिल जाएगा जो टिकट खरीदते समय दिए गए खाते के विवरण में जमा हो जाएगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 1 विकेट से रौंदा, कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, तौहीद हृदोय ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट