खेल की खबरें | पीसीबी ने इंजमाम को फिर मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक को दोबारा अपना मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया। पूर्व कप्तान इंजमाम का मुख्य चयनकर्ता के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा।

कराची, सात अगस्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक को दोबारा अपना मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया। पूर्व कप्तान इंजमाम का मुख्य चयनकर्ता के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा।

इंजमाम ने इससे पहले 2016 से 2019 के बीच मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभाई थी।

विश्व कप 1992 विजेता टीम के सदस्य इंजमाम ने पिछले हफ्ते वेतनभोगी चयनकर्ता बनने पर हामी भरी थी।

इंजमाम ने 120 टेस्ट में 25 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से 49.60 की औसत से 8830 रन बनाए। उन्होंने 378 एकदिवसीय में 39.52 के औसत से 11739 रन बनाए जिसमें 10 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला।

मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी नई भूमिका में इंजमाम हारून रशीद की जगह लेंगे जिन्होंने पिछले महीने पद छोड़ दिया था।

इंजमाम को कुछ महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम का चयन करना होगा जिसमें अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाला 50 ओवर का विश्व कप भी शामिल है।

इंजमाम ने आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भी पाकिस्तान टीम का चयन किया था। इस पूर्व कप्तान को अब चार साल बाद एक और विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का चयन करना है।

विश्व कप के अलावा इंजमाम को 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान टीम का चयन करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\