कराची, 30 जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घरेलू टी20 प्रतियोगिता पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए चार मैचों के आयोजन को लेकर उलझन में है।
पीएसएल के 2020 सत्र के लीग चरण के खत्म होने के बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
पीसीबी ने अब गुरुवार को वीडियो लिंक के माध्यम से पीएसएल संचालन समिति की बैठक बुलाई है जिसमें उसने छह फ्रेंचाइजी से बाकी मैचों पर अपनी राय देने को कहा है।
पीसीबी ने सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि अगर वह पीएसएल के पांचवें सत्र के शेष चार मैचों का आयोजन करता है तो इसका खर्च लगभग 4.5 से 5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आयेगा जबकि इससे कमाई 50 से 80 लाख रूपये ही होगी।
यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.
कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर की फ्रेंचाइजियों ने प्ले-ऑफ चरण में जगह बनाई है। इसमें से कराची और लाहौर की टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंची है। ये दोनों फ्रेंचाइजी बाकी बचे मैचों के आयोजन की मांग कर रहे हैं।
पीसीबी के एक अधिकारी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर टी20 विश्व कप टलता है तो वे उस समय पीएसएल का आयोजन कर सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY