जरुरी जानकारी | पीसी ज्वैलर ने पहली तिमाही में 80 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान राजस्व में करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान राजस्व में करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने कहा है कि वह चालू वित्त वर्ष में कर्ज मुक्त हो जाएगी।

दिल्ली स्थित पीसी ज्वैलर के कुल 52 शोरूम हैं, जिनमें से 49 कंपनी के स्वामित्व वाले हैं।

पीसी ज्वैलर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने पहली (अप्रैल-जून) तिमाही को बेहद मजबूत प्रदर्शन किया। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही की तुलना में करीब 80 प्रतिशत की एकल राजस्व वृद्धि हासिल करने में सक्षम रही। इसके अलावा, कंपनी ने 2024-25 में अपने बैंकरों के प्रति अपने बकाया ऋण को पहले ही 50 प्रतिशत से अधिक कम कर दिया है।

पीसी ज्वैल ने चालू वित्त वर्ष में कर्ज मुक्त होने का विश्वास जताया।

कंपनी ने कहा, ‘‘ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में अपने बैंकरों के प्रति बकाया ऋण में करीब 7.50 प्रतिशत की और कमी की है। साथ ही अपने परिचालन के सभी पहलुओं को नया रूप देने और मजबूत करने का काम जारी रखे हुए है। पीसी ज्वैलर ने कहा कि वह आगामी तिमाहियों में भी असाधारण प्रदर्शन देने को लेकर ‘‘आशावादी’’ है।

पीसी ज्वैलर ने पिछले वित्त वर्ष में 577.70 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में इसने 629.36 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। कंपनी की कुल आय 2024-25 में बढ़कर 2,371.87 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष 2023-24 में 669.87 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज