जरुरी जानकारी | पेटीएम अपने ऐप पर यूपीआई सेवाओं को जारी रखने के लिए अन्य बैंकों के संपर्क में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसकी यूपीआई सेवा सामान्य रूप से काम करती रहेगी, क्योंकि कंपनी इसें जारी रखने के लिए अन्य बैंकों के साथ काम कर रही है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसकी यूपीआई सेवा सामान्य रूप से काम करती रहेगी, क्योंकि कंपनी इसें जारी रखने के लिए अन्य बैंकों के साथ काम कर रही है।

पेटीएम यूपीआई सेवा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के तहत आती है, जिसे हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 फरवरी के बाद ग्राहकों से पैसे लेने से रोक दिया था।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पेटीएम पर यूपीआई सामान्य रूप से काम करता रहेगा। हम बिना किसी बाधा के सेवा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अन्य बैंकों के साथ काम कर रहे हैं। उपयोगकर्ताओं को अलग से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।’’

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) दिसंबर में बैंकों के बीच शीर्ष यूपीआई लाभार्थी था।

ग्राहकों ने दिसंबर में पेटीएम पेमेंट बैंक ऐप पर 16,569.49 करोड़ रुपये के 144.25 करोड़ लेनदेन किए।

पेटीएम का भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (बीबीपीओयू) कारोबार भी पीपीबीएल के तहत आता है। यह सेवा बिजली-पानी, स्कूल और विश्वविद्यालय शुल्क जैसे बिल भुगतान की सुविधा देती है।

आरबीआई के कदम का बीबीपीओयू के जरिये बिल भुगतान पर असर के बारे में पूछे जाने पर, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कृपया जान लीजिए कि पेटीएम उपयोगकर्ता हमेशा की तरह सभी बिल भुगतान और रिचार्ज के लिए ऐप का उपयोग जारी रख सकते हैं। पेटीएम आपकी सुविधा के लिए कई तरह के भुगतान विकल्प जारी रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\