जरुरी जानकारी | पेटीएम ने पहली बार मुनाफा कमाया, अप्रैल-जून तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का अपना पहला एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का अपना पहला एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 840 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून, 2025 की तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी।

इस तिमाही में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व लगभग 28 प्रतिशत बढ़कर 1,917.5 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-जून, 2024 की तिमाही में इसका राजस्व 1,501.6 करोड़ रुपये रहा था।

पेटीएम ने बयान में कहा, ‘‘बीती तिमाही में कर-पूर्व आय (एबिटा) एवं शुद्ध लाभ क्रमशः 72 करोड़ रुपये एवं 123 करोड़ रुपये रहा। यह कृत्रिम मेधा (एआई) से उपजी परिचालन दक्षता, अनुशासित लागत संरचना और उच्च अन्य आय को दर्शाता है।’’

कंपनी ने पिछली तिमाही में अपनी परिचालन लागत को घटाने के साथ राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर पहली बार मुनाफा दर्ज किया है।

आलोच्य तिमाही में इसे विपणन एवं प्रचारात्मक खर्चों में आधे से भी अधिक कटौती कर 99.8 करोड़ रुपये कर दिया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 221.4 करोड़ रुपया था।

इसके अलावा कर्मचारी लाभ को करीब एक-तिमाही घटाकर 643 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान बिक्री कर्मचारियों की संख्या 23 प्रतिशत बढ़कर 38,945 हो गई।

समीक्षाधीन अवधि में पेटीएम का सकल उत्पाद मूल्य (जीएमवी) सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 5.39 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इसके ग्राहक दुकानदारों की संख्या बढ़कर 1.3 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘पहली श्रेणी के शहरों में बाजार स्थिति को मजबूत करने और दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में विस्तार करने के लिए हम अपने बिक्री नेटवर्क पर निवेश कर रहे हैं।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\