खेल की खबरें | पावल्युचेनकोवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रूस की 31 वरीय पावल्युचेनकोवा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से हराकर आस्ट्रेलिया ओपन 2015 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

रूस की 31 वरीय पावल्युचेनकोवा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से हराकर आस्ट्रेलिया ओपन 2015 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

कोर्ट फिलिप चैटरियर पर दोनों खिलाड़ियों को अपनी सर्विस को लेकर जूझना पड़ा लेकिन पावल्युचेनकोवा ने महत्वपूर्ण अंकों पर धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर से भी आगे नहीं बढ़ने वाली जिदानसेक ने कुछ शानदार ड्रॉप शॉट और फोरहैंड विनर लगाए लेकिन साथ ही उन्होंने 33 सहज गल्तियां भी की।

पावल्युचेनकोवा ने कहा, ‘‘मुझे इसकी इतनी अधिक जरूरत थी कि मैं अभी कुछ महसूस ही नहीं कर रही हूं। टेनिस इतना अधिक मानसिक खेल है। ’’

इस बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चारों महिला खिलाड़ी इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में नहीं पहुंची।

शनिवार को होने वाले फाइनल में पावल्युचेनकोवा का सामना 17वीं वरीय मारिया सकारी और बारबरा क्रेजसिकोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\