देश की खबरें | पटवारी और कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, फरार थानाधिकारी की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर उदयपुर में एक पटवारी और बांसवाड़ा में एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रिश्वत मामले में फरार एक थानाधिकारी की तलाश की जा रही है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

जयपुर, सात जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर उदयपुर में एक पटवारी और बांसवाड़ा में एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रिश्वत मामले में फरार एक थानाधिकारी की तलाश की जा रही है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि उदयपुर के सिसारमा हल्का के पटवारी सौरभ गर्ग ने एक व्यक्ति के कृषि भूखण्ड पर निर्माणाधीन मकान के काम को रुकवा दिया और काम शुरू कराने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आज आरोपी पटवारी को परिवादी से 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पटवारी परिवादी से पूर्व में दो लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत प्राप्त कर चुका था।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्यवाही में ब्यूरो के दल ने बांसवाड़ा के पाटन थाने में तैनात कांस्टेबल लालशंकर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक व्यक्ति से उसके विरुद्ध एक मामले में कोई कार्रवाई न करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने परिवादी से उसके खिलाफ कार्यवाही न करने के एवज में स्वयं के लिए 10 हजार रुपये और थानाधिकारी सुभाष परमार के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि पाटन थानाधिकारी सुभाष परमार ब्यूरो की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड