देश की खबरें | पटोले हटाए गए, सपकाल को मिली महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन सपकाल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन सपकाल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पूर्व विधायक सपकाल ने नाना पटोले की जगह ली है।

सपकाल अब तक कांग्रेस के प्रकोष्ठ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपकाल की नियुक्ति की।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को एक बार फिर से विधायक दल का नेता बनाया गया है।

सपकाल महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह 20214 में बुलढ़ाणा सीट से विधायक बने थे। हालांकि 2019 में वो चुनाव हार गए थे। वर्ष 2024 के चुनाव में यह सीट गठबंधन के तहत शिवसेना (उद्धव) के कोटे में चली गई थी।

सपकाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

गत 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल 16 सीटें ही जीत सकी, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट