देश की खबरें | पटना अस्पताल हत्याकांड: बंगाल के न्यू टाउन से पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 19 जुलाई पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त छापेमारी के बाद आरोपियों को न्यू टाउन में स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

पटना के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बंदूकधारियों ने हत्या के एक मामले में दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार के बक्सर जिले का निवासी मिश्रा पैरोल पर जेल से बाहर था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी आरोपी न्यू टाउन में स्थित आवासीय परिसर में एक फ्लैट में छिपे हुए थे। इन पांच आरोपियें में से चार लोग सीधे तौर पर हत्या में शामिल हैं और घटना के बाद ये लोग पटना से भागकर कोलकाता आ गए थे।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘उनके मोबाइल फोन के नेटवर्क टावर की लोकेशन से उनका पता लगाने में मदद मिली। बिहार पुलिस उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश कर ‘ट्रांजिट रिमांड’ का आग्रह करेगी।’’

घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें

पांच हथियारबंद लोग अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में घुसकर और मिश्रा पर गोलियां चलाते नजर आए।

पुलिस ने बताया कि मिश्रा बेउर जेल में बंद था और पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल गया था। वह हत्या के 12 मामलों समेत 24 आपराधिक मामलों में शामिल था।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ को बताया था कि बिना किसी सुरक्षा जांच के अपराधियों के उस कमरे तक पहुंचने की जांच की जाएगी, जहां मिश्रा को भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड