देश की खबरें | पाटिल ने नदी पुनर्जीवन, जल सुरक्षा के लिए आईआईटी के नेतृत्व वाले नवाचारों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बुधवार को आईआईटी-बीएचयू और आईआईटी-दिल्ली में उत्कृष्टता केंद्र की अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा की तथा जल सुरक्षा, नदी पुनर्जीवन और सतत पर्यावरणीय कार्यों के प्रति संस्थानों के योगदान की सराहना की।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बुधवार को आईआईटी-बीएचयू और आईआईटी-दिल्ली में उत्कृष्टता केंद्र की अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा की तथा जल सुरक्षा, नदी पुनर्जीवन और सतत पर्यावरणीय कार्यों के प्रति संस्थानों के योगदान की सराहना की।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्थापित ये उत्कृष्टता केंद्र देश की जल चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से नवाचार और तकनीकी अनुसंधान में अग्रणी हैं।

पाटिल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जल प्रबंधन, नदी पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और तकनीकी अनुसंधान पर निरंतर जोर दिया जा रहा है।’’

समीक्षा में अनेक पहल की जानकारी दी गई, जिनमें एक समग्र नदी पुनर्जीवन योजना भी शामिल है, जिसमें न केवल पारिस्थितिकी प्रबंधन बल्कि राजस्व सृजन मॉडल भी शामिल है।

परियोजनाओं में छोटी नदियों के लिए टिकाऊ प्रबंधन रणनीतियों को शामिल किया गया है।

पाटिल ने नदी पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विज्ञान-समर्थित, नवीन दृष्टिकोणों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\