देश की खबरें | सर गंगाराम अस्पताल में मरीज ने न्यूरो सर्जन पर चाकू से हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के कमरे में उपचार के दौरान एक मरीज ने कथित रूप से छोटे चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के कमरे में उपचार के दौरान एक मरीज ने कथित रूप से छोटे चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित सर गंगाराम अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा से हमलावर अवसाद का इलाज करा रहा था।
पुलिस के अनुसार, मरीज की पहचान बिहार के रहने वाले राजकुमार के रूप में की गयी है, वह परामर्श के लिए मंगलवार को न्यूरोसर्जन से मिला।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह अचानक उत्तेजित हो गया और कथित तौर पर अपनी जेब में छुपाए चाकू से डॉक्टर पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों तथा चिकित्सक के सहायक के तुरंत दखल देने से चिकित्सक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और मरीज को काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में सर्जन के अंगूठे पर हल्की चोट आई है। मरीज के साथ उसके परिजन भी अस्पताल आये थे।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डा छाबड़ा अस्पताल में तीन दशक से काम कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)