देश की खबरें | पाटीदार और कोली नेताओं ने अपने-अपने समुदायों के लिए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पाटीदार और कोली नेता चाहते हैं कि पार्टी की गुजरात इकाई का अगला अध्यक्ष उनके समुदायों से हो।

अहमदाबाद, तीन जुलाई कांग्रेस के पाटीदार और कोली नेता चाहते हैं कि पार्टी की गुजरात इकाई का अगला अध्यक्ष उनके समुदायों से हो।

निवर्तमान अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कडी और विसावदर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तीन जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है, लेकिन गोहिल ने खुद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से मुक्त कर लिया है और वरिष्ठ विधायक शैलेश परमार को प्रभारी अध्यक्ष बना दिया है।

बुधवार को कोली नेता और सोमनाथ से विधायक विमल चूडासमा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नयी दिल्ली में मुलाकात की और उनसे गुजरात कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के रूप में समुदाय के किसी सदस्य की नियुक्ति पर विचार करने का आग्रह किया।

चूडासमा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, “बैठक के दौरान मैंने खरगे जी को बताया कि कोली समुदाय का कोई सदस्य लंबे समय से राज्य इकाई के प्रमुख के पद पर नहीं है। मैंने मांग की कि इस बार कोली को मौका दिया जाना चाहिए। कोली आबादी अधिक होने के कारण यह पार्टी के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।”

इस बीच, पार्टी के कई पाटीदार नेताओं ने बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की ताकि बाद में इसे औपचारिक रूप से आलाकमान के समक्ष उठाया जा सके।

बैठक में पाटन विधायक किरीट पटेल और पूर्व विधायक ललित वसोया, ललित कगथारा और प्रताप दुधात सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के बाद वसोया ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा पाटीदारों या पटेलों को कांग्रेस की ओर आकर्षित करना था। उन्होंने कहा कि समुदाय से किसी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त करने से पार्टी को इस प्रयास में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी