खेल की खबरें | पटेल इंग्लैंड दौरे के लिये न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पटेल ने पिछले साल दिसंबर में भारत के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन देकर 10 विकेट लिये थे। इस तरह से वह इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गये थे।

पटेल ने पिछले साल दिसंबर में भारत के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन देकर 10 विकेट लिये थे। इस तरह से वह इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के ‘एलीट क्लब’ में शामिल हो गये थे।

बायें हाथ के इस स्पिनर ने हालांकि इसके बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेला। उन्हें बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिये टीम में नहीं रखा गया था क्योंकि न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को प्राथमिकता दी थी। अब उनकी इंग्लैंड दौरे के लिये मुख्य स्पिनर के रूप में टीम में वापसी हुई है।

इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे खिलाड़ी शुरू में टीम से नहीं जुड़ पाएंगे, इसलिए न्यूजीलैंड ने 20 सदस्यीय टीम घोषित की है। ये खिलाड़ी अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाएंगे। लार्ड्स में दो जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 15 कर दी जाएगी।

इस टीम में पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भाग लेने वाले 15 में से 13 खिलाड़ियों को चुना गया है। उस टीम में शामिल बल्लेबाज रोस टेलर और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने हाल में संन्यास ले लिया था।

टीम में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, विकेटकीपर बल्लेबाज कैम फ्लेचर और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकर शामिल हैं, जिन्हें पहली बार न्यूजीलैंड की टीम में चुना गया है।

कप्तान केन विलियमसन आईपीएल के आखिर में फिर से टीम में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था, लेकिन कोहनी की चोट के कारण इसके बाद वह कोई टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), विल यंग, ​​टॉम लैथम, हैमिश रदरफोर्ड, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, रचिन रवींद्र, कैम फ्लेचर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टिम साउदी, नील वैगनर, अयाज पटेल, ब्लेयर टिकर, जैकब डफी, ट्रेंट बोल्ट।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका