देश की खबरें | पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों ने खींची आपातकालीन चेन: प्रत्यक्षदर्शी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रेलवे स्टेशन से आगे ब्रेक लगाने के बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी।

जलगांव, 22 जनवरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रेलवे स्टेशन से आगे ब्रेक लगाने के बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ यात्री एक ओर से पटरी पर कूद गए, जबकि अन्य दूसरी ओर से पुलिया की दीवार के पास उतर गए।

उन्होंने कहा कि जो यात्री पटरी पर कूदे थे, वे उस पटरी पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

इस संबंध में एक यात्री ने मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दोपहर के समय जलगांव स्टेशन से गुजरी और पचोरा के पास पहुंची।’’

उसने बताया कि जब ब्रेक लगाए गए तो कुछ यात्रियों ने ट्रेन के पहियों से चिनगारी निकलते देखी, जिससे उनमें दहशत फैल गई।

इस व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी और पटरी पर उतर गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।’’

उसने कम से कम दो यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आते देखा।

इस व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुछ यात्रियों ने बताया कि आठ से नौ लोगों की मौत हुई है।’’ उसने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय बाद आगे की यात्रा पर रवाना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आग लगने की घटना के कारण घबराहट में ट्रेन से कूदने वाले कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि वे पास की पटरियों पर एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड