जरुरी जानकारी | चिप की कमी के संकट के बीच फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को कहा कि चिप की कमी के कारण कंपनियों को उत्पादन संबंधी नुकसान लगातार उठाना पड़ रहा है जिससे फरवरी में घरेलू यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में आठ फीसदी की गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, चार मार्च वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को कहा कि चिप की कमी के कारण कंपनियों को उत्पादन संबंधी नुकसान लगातार उठाना पड़ रहा है जिससे फरवरी में घरेलू यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में आठ फीसदी की गिरावट आई है।

यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 7.84 फीसदी गिरकर 2,38,096 इकाई पर आ गई जो फरवरी 2021 में 2,58,337 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष विनकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा कि यात्री वाहन श्रेणी में कुछ नए वाहन बाजार में आए और बेहतर उत्पादन से कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन यह ग्राहकों की मांग की पूर्ति के लिहाज से काफी नहीं है। वाहन के लिए इंतजार का समय पिछले कुछ महीनों जितना ही बना हुआ है।

संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण सेमीकंडक्टर का उत्पादन और भी प्रभावित हो सकता है।

पिछले महीने दो पहिया वाहनों की बिक्री 10.67 फीसदी की गिरावट के साथ 9,83,358 इकाई रही जो फरवरी 2021 में 11,00,754 इकाई थी। पिछले महीने 50,304 ट्रेक्टर बिके जो फरवरी 2021 में बिके 62,004 ट्रेक्टर के मुकाबले 18.87 फीसदी कम है।

हालांकि दूसरी ओर व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले इस फरवरी में 7.41 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने कुल 63,797 वाहन बिके जबकि एक साल पहले समान महीने में 59,395 वाहन बिके थे।

पिछले महीने विभिन्न प्रकार के कुल 13,74,516 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई जो फरवरी 2021 में बिके 15,13,894 वाहनों के मुकाबले 9.21 फीसदी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स