जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर की कमी के संकट के बीच दिसंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दिसंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दिसंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट आई है।

फाडा ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी का संकट अब भी बना हुआ है।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 10.91 फीसदी गिरकर 2,44,639 इकाई पर आ गई जो दिसंबर 2020 में 2,74,605 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष विनकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा कि दिसंबर के महीने में आमतौर पर अधिक बिक्री होती है क्योंकि विनिर्माता वर्ष बदलने के मद्देनजर वाहनों की बिक्री के लिए काफी छूट देते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और खुदरा बिक्री निराशाजनक रही।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की समस्या बनी हुई है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में बुकिंग के बावजूद बिक्री कम रही।

पिछले महीने दो पहिया वाहनों की बिक्री भी कम रही। दिसंबर 2021 में 11,48,732 वाहनों की बिक्री हुई जो दिसंबर 2020 में हुई कुल 14,33,334 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 19.86 फीसदी कम है।

हालांकि दूसरी ओर व्यावसायिक वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 13.72 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने कुल 58,847 वाहन बिके जबकि दिसंबर 2020 में 51,749 वाहन बिके थे।

पिछले महीने विभिन्न प्रकार के कुल 15,58,756 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई जो दिसंबर 2020 में बिके 18,56,869 वाहनों के मुकाबले 16.05 फीसदी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड